वाराणसी : ज्ञानवापी का बनाया गया 3D इमेज, दूसरे दिन ASI सर्वे का कार्य हुआ पूरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। हाईकोर्ट के आदेश के पश्चात शनिवार को दूसरे दिन ज्ञानवापी में एएसआई सर्वे का कार्य पूरा हुआ। एएसआई की टीम ने दूसरे दिन मैपिंग का कार्य किया, तो वही ज्ञानवापी में व्यास जी के तहखाने के ताले को खोलकर वीडियोग्राफी और फोटो ग्राफी की गई गया। हिंदू पक्ष के अधिवक्ता ने बताया कि एएसआई टीम ने शनिवार को ज्ञानवापी का 3D इमेज तैयार किया। इस इमेज से ज्ञानवापी का सर्वे करने में टीम को सहूलियत मिलेगी। हिंदू पक्ष के अधिवक्ता अनुपम द्विवेदी ने बताया कि ज्ञानवापी में शनिवार को सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। 

उन्होंने बताया कि सर्वे के दूसरे दिन टीम ने ज्ञानवापी का 3डी इमेज तैयार किया। वही तहखाने की साफ -सफाई करवाकर वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी और मैपिंग का काम किया गया है। अनुपम द्विवेदी ने बताया कि पूर्व की तरह ही व्यास जी के तहखाने में कई अवशेष देखने को मिले है। पहले हुए कोर्ट कमीशन के सर्वे में इन अवशेषों का रिपोर्ट तैयार किया गया, लेकिन उस समय इस किसी को भी छूने की परमिशन नही थी। अब एएसआई के सर्वे में को भी अवशेष मिल रह है, उनकी बेहद ही बारिकी से टीम देख रही है और उसके बारे में जांच कर रही है। अधिवक्ता के अनुसार एक या दो दिन में टीम जीपीआर से जांच करेगी तब ज्यादातर चीजें साफ़ हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : दर्शन नगर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का कल PM मोदी करेंगे शिलान्यास

संबंधित समाचार