बरेली: रुविवि परीक्षा में नकल करते पकड़ीं चार छात्राएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा में नकल करने का दुस्साहस जारी है। अब तक 25 नकलची पकड़े जा चुके हैं, जिसमें 11 छात्र और 14 छात्राएं शामिल हैं। सोमवर को विवि के सचल दलों ने चार छात्राओं को नकल करते पकड़ा। उनकी कॉपी सील कर …

बरेली,अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा में नकल करने का दुस्साहस जारी है। अब तक 25 नकलची पकड़े जा चुके हैं, जिसमें 11 छात्र और 14 छात्राएं शामिल हैं। सोमवर को विवि के सचल दलों ने चार छात्राओं को नकल करते पकड़ा। उनकी कॉपी सील कर दी हैं।

नकलविहीन परीक्षा के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे तो लगे हैं, पर चालू नहीं हो पा रहे। सोमवार को दूसरी पाली की परीक्षा में कई केंद्रों के कैमरे बंद रहे, जो चल रहे थे-उनसे कक्षों की स्थिति साफ हो नहीं दिख रही थी। वहीं, वॉयस रिकॉर्डर अधिकांश के बंद हैं। इस स्थिति नकलचियों के हौसले बुलंद हैं और वे केंद्रों पर नकल लेकर पहुंच रहे हैं।

सामूहिक नकल के बाद दूसरे केंद्र पर परीक्षा
अमरोहा के देवी सिंह इंस्टीट्यूट में 4 सितंबर को एसडीएम ने बीएससी में सामूहिक नकल पकड़ी थी। इस केंद्र को निरस्त कर दिया था। सोमवार को देवी सिंह केंद्र पर पंजीकृत छात्रों की परीक्षा गिल इंस्टीट्यूट में कराई गई।

बरेली कॉलेज में सामाजिक दूरी पर संज्ञान
बरेली कॉलेज में एक बेंच पर तीन परीक्षार्थियों तक को बिठाकर परीक्षा कराई जा रही थी। अमृत विचार समाचार पत्र ने सामाजिक दूरी में लापरवाही के मामले को प्रकाशित किया। कॉलेज प्रशासन ने इसका संज्ञान लेते हुए सोमवार को एक बेंच पर अधिकतम दो छात्रों को ही बिठाकर परीक्षा कराई है।

“परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। सोमवार को चार नकलची पकड़े गए हैं। उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की जा रही है, जिन केंद्रों पर कैमरे बंद मिलने की सूचना मिली। उन्हें चेतावनी दी गई है।” -डा. अमित सिंह, मीडिया प्रभारी-एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय

संबंधित समाचार