बरेली: नमामि गंगे योजना के तहत नदियों के किनारे के गांवों में शवदाह गृह बनेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नमामि गंगे परियोजना के सचिव ने डीएम-मंडलायुक्त को भेजी चिट्ठी

बरेली, अमृत विचार। नमामि गंगे परियोजना में ग्रामीण जल मिशन के तहत अब नदियों के किनारे गांवों में शवदाह गृह बनाने की तैयारी है। इसके लिए सीडीओ और अपर जिलाधिकारी प्रशासन को नदियों के किनारे गांवों में शवदाह गृह बनाने के लिए भूमि चयनित करने को कहा गया है। भूमि चयन होने के बाद योजना को समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाएगा।

नमामि गंगे के सचिव एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के परियोजना निदेशक डाॅ. बलकार सिंह ने प्रमुख सचिव राजस्व विभाग के साथ कमिश्नर और डीएम को भी चिट्ठी भेजी है। जिसमें कहा है कि 26 जून काे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन और नमामि गंगे परियोजना की समीक्षा बैठक हुई थी।

उस बैठक में निर्देश दिए कि राजस्व विभाग द्वारा नदियों के किनारे के गांवों में शवदाह ग्रह के लिए भूमि आरक्षित की जाए तथा संबंधित विभागों द्वारा इन आवश्यकतानुसार शवदाह गृहों का निर्माण कराया जाए। नमामि गंगे परियोजना के सचिव ने उच्चाधिकारियों से अहम बैठक में मिले दिशा-निर्देशों के क्रम में नदी किनारे गांवों में शवदाह गृहों को बनाने के लिए भूमि चयन कर उसे आरक्षित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने की बात कही है। बरेली में भूमि चयन के लिए मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी प्रशासन को जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें- बरेली: नदी के रेत से करा दिया अंत्येष्टि स्थल का निर्माण, जांच में ठेकेदार और जेई फंसे

संबंधित समाचार