पश्चिम बंगाल: बीरभूम जिले के मुरारई स्टेशन में लोगों ने किया चक्का जाम, कई ट्रेन फंसी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में मुरारई रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने चक्का जाम किया, जिससे ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चक्का जाम के कारण पूर्वी रेलवे की साहेबगंज लाइन पर सेवाएं बाधित हुईं और हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की कई ट्रेन फंस गईं।
अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने मुरारई स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन को रोकने की मांग को लेकर सुबह करीब साढ़े सात बजे चक्का जाम किया। उन्होंने बताया कि रेल पटरियां खाली कराए जाने और सेवाएं जल्द बहाल किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- मणिपुर में हिंसा, 15 घर जलाए गए, गोली लगने से एक व्यक्ति घायल
