बरेली: जिले में चल रहे फर्जी मोटर ट्रेनिंग स्कूल, मुख्यमंत्री से की शिकायत
बरेली, अमृत विचार। जिले में बिना मानक पूरे किए फर्जी तरीके से मोटर ट्रेनिंग स्कूल चलाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि परिवहन अधिकारियों की निगरानी में ही इन्हें बेखौफ तरीके से चलाया जा रहा है। पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर जांच के बाद कार्रवाई की मांग की गई है। …
बरेली, अमृत विचार। जिले में बिना मानक पूरे किए फर्जी तरीके से मोटर ट्रेनिंग स्कूल चलाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि परिवहन अधिकारियों की निगरानी में ही इन्हें बेखौफ तरीके से चलाया जा रहा है। पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर जांच के बाद कार्रवाई की मांग की गई है।
भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री (शहर में कोयला कारोबारी) यतिन भाटिया ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए कहा है कि जिले में अधिकांश मोटर ट्रेनिंग स्कूल ऐसे हैं, जो पूरी तरह से मानकों के विपरीत हैं। उनके पास न तो जमीन है, और न ही वह नियमों के अनुरूप काम कर रहे हैं। मगर अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। आरोप यह भी है कि अधिकांश मोटर ट्रेनिंग स्कूल सिर्फ कागजों में संचालित हो रहे हैं। यतिन भाटिया ने मुख्यमंत्री से जांच कराने की अपील की है।
विदित हो बीते दिनों परिवहन विभाग की जांच में कई मोटर ट्रेनिंग स्कूलों की पोल खुल चुकी है। ट्रैफिक कमिश्नर के निर्देश पर हुई जांच में ज्यादातर ट्रेनिंग स्कूलों के पास मानक पूरे नहीं पाए गए थे। ज्यादातर के पास ड्राइविंग की बेसिक चीजें सिखाने के लिए सेमुलेटर की व्यवस्था भी नहीं पाई गई। ट्रैफिक कमिश्नर ने सभी की हालत सुधारने के लिए संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे।
“हां, एक शिकायत मिली तो है, मामले की जांच कराई जाएगी। जिले में सभी मोटर ट्रेनिंग स्कूलों की जांच के लिए आरआई को निर्देश दिये गए हैं। जिस भी ट्रेनिंग स्कूल पर मानक पूरे नहीं मिलेगें उन पर कार्रवाई की जाएगी।” -आरपी सिंह, एआरटीओ प्रशासन
