VIRAL VIDEO: अपने छोटे से बच्चे को बचाने के लिए मैदान में कूदी मां, सियार को ऐसे खदेड़ा, यूजर्स दिलेरी को कर रहे सलाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोशल मीडिया पर अक्सर मां और बच्चों के कई वीडियो होते रहते हैं। जिसमें मां का अपने बच्चे के लिए अद्भुत प्यार नजर आता है। इन दिनों एक ऐसी जांबाज मां का वीडियो वायरल हो रहा है जो अपने बच्चे को बचाने के लिए जंगली सियार से लड़ गई। हम बात कर रहे हैं एक हिरण की, जो अपने छोटे से बच्चे को बचाने के लिए मैदान में कूद गई और किस तरीके से उसने सियार को खदेड़ा ये देखने लायक है। 

बता दें ट्विटर पर Massimo नाम से बने पेज पर वाइल्डलाइफ का ये वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक जानवर किस तरीके से अपने बच्चे को शिकार होने से बचाता है ये देखा जा सकता है। दरअसल, एक जंगली सियार छोटे से हिरण को देखकर उसका शिकार करने के लिए लपक पड़ता है, लेकिन जैसे ही ये सब हिरण की मां देखती है तो उसे बचाने के लिए वहां पहुंच जाती है और सियार से भिड़ जाती है। 47 सेकंड के इस वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि, कितने जांबाज तरीके से इस हिरण ने जंगली सियार को वहां से खदेड़ दिया और अपने बच्चे का शिकार होने से बचा लिया। 

बता दें सोशल मीडिया पर सियार और हिरण की लड़ाई का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर नेटिजंस भी इस हिरण की दिलेरी को सलाम कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसा एक मां ही कर सकती है। दरअसल, जंगली सियार या coyote अपने शिकार के लिए जाना जाता है और कभी अपने शिकार को जाने नहीं देता, लेकिन इस हिरण के आगे उसे भी घुटने टेकने पड़े और हिरण के बच्चे को छोड़ना पड़ा। 

ये भी पढे़ं- मुरादाबाद : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लक्ष्मण सिंह के घर तांगे से आए थे गांधी जी

 

संबंधित समाचार