Chitrakoot: सस्ता डीजल पाने की लालच में टप्पेबाजी का शिकार हुए किसान, दोनों भाइयों के रुपये लेकर चंपत हो गया ठग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट में सस्ता डीजल पाने की लालच में टप्पेबाजी का शिकार हुए किसान।

चित्रकूट में सस्ता डीजल पाने की लालच में टप्पेबाजी का किसान शिकार हो गए। दोनों भाइयों के रुपये लेकर ठग चंपत हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

चित्रकूट, अमृत विचार। सस्ता डीजल पाने की लालसा में दो भाई टप्पेबाजी का शिकार हो गए। दोनों युवा किसानों के टप्पेबाज 23 हजार रुपये लेकर भाग गया। काफी खोजबीन के बाद जब उनका अतापता नहीं लगा तो थक हारकर दोनों भाइयों ने थाने में इस संबंध में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

टप्पेबाजी की यह घटना कौशांबी जिले संन्यासीपुर निवासी विजय कुमार और अवधेश पुत्रगण फूलचंद्र के साथ हुई। इन्होंने बताया कि एक युवक उनके घर पहुंचा था और उसने कहा था कि वह उनको 62 रुपये प्रति लीटर की दर से सस्ता डीजल दिलाएगा। वह उनको राजापुर स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप ले गया।

भुक्तभोगियों ने बताया कि जब उन लोगों ने अपने ट्रैक्टर के अलावा दो ड्रमों में डीजल भरवा लिया तो उसने उनसे लिए पैसे के आधार पर यह कहा कि 23 हजार रुपये कैश काउंटर में जमा करने जा रहा हूं। दोनों भाई डीजल भरवाने में व्यस्त हो गए और वह टप्पेबाज उनके रुपये लेकर चंपत हो गया। टप्पेबाज के शिकार दोनों भाइयों ने आपबीती परिवारीजनों को दी और राजापुर थाने में तहरीर दे दी है। 

खुद को बताया था ठेकेदार

टप्पेबाज का शिकार हुए युवकों ने बताया कि वह खुद को पाइपलाइन का ठेकेदार बता रहा था। उसने यह भी दावा किया था कि उसकी पांच जेसीबी चलती हैं और जमनापुर, टिकरा, हिनौता में काम चल रहा है। यह भी बताया था कि जेसीबी से चोरी करके डीजल बचा लेता है और उसको बेच देता है। 

डीजल के भुगतान के लिए रोका 

युवा किसानों ने बताया कि पेट्रोल पंप संचालक ने डीजल से भरे दो ड्रम तेल को ट्रैक्टर सहित रोक लिया। उसका कहना था कि डीजल का कोई पैसा नहीं मिला है, भुगतान करने के बाद जाओ।

संबंधित समाचार