महिलाओं को 'दिल' वाली इमोजी भेजना अपराध, हो सकती है जेल...जुर्माना अलग से

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Red Heart Emoji। सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोग मैसेज के रिप्लाई में इमोजी भेजकर जवाब देते हैं। अगर आपको भी इमोजी भेजने की आदत है तो आपके लिए बुरी खबर हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आदत आपको जेल भी भिजवा सकती है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो प्यार या स्नेह जताने के लिए 'दिल' वाली इमोजी भेजते हैं। अब ऐसा करना अपराध की श्रेणी में आ सकता है। तो आइए जानते हैं क्या है इसकी वजह।

जानकारी के अनुसार खाड़ी के दो इस्लामिक मुल्कों, कुवैत और सऊदी अरब ने दिल वाले इमोजी को अपराध बताया है और कहा कि ये महिलाओं को अय्याशी के लिए प्रेरित करते हैं। यदि कोई व्यक्ति इन दोनों देशों में दिल वाला इमोजी महिलाओं को भेजता है, तो उसे दो वर्ष की जेल हो सकती है। कुवैत में कोई दोषी पाया जाता है तो सरकार उसे दो वर्ष की सजा और 2,000 कुवैती दिनार (लगभग 5.38 लाख रुपये) का जुर्माना लगा सकती है। सऊदी अरब में कोई दोषी पाया जाता है तो सरकार उसे 2 से 5 साल की सजा और 1 लाख सऊदी रियाल (लगभग 22 लाख रुपये) का जुर्माना लगा सकती है।

दरअसल, ये नियम केवल इन दो देशों में रहने वालों के लिए लागू हैं। जब कोई महिला उसके खिलाफ केस करेगी, तो कोई व्यक्ति कानूनी प्रक्रिया में फसेगा। सऊदी अरब में बार-बार ऐसी गलती करने पर 5 साल की सजा और 66 लाख रुपये का जुर्माना हो सकता है।

ये भी पढ़ें- जरा हटके...जरा बचके...बिना तांगा चालक के 'घोड़ा' सरपट दौड़ा, देखें VIDEO

संबंधित समाचार