बदायूं: महिला की जलकर मौत, मायका पक्ष का हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं/सहसवान, अमृत विचार। कोतवाली सहसवान क्षेत्र में एक महिला की जलकर मौत हो गई। सूचना पर मायका पक्ष पहुंचा। महिला के भाई ने तहरीर देकर अतिरिक्त दहेज न देने की वजह से ससुरालीजन पर जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला की मौत के बाद से ससुरालीजन फरार हैं।

कोतवाली बिल्सी क्षेत्र के गांव सिरासौल पट्टी सीताराम निवासी सतीश चंद्र ने अपनी छोटी बहन शालू की शादी लगभग एक साल पहले कोतवाली सहसवान क्षेत्र के गांव धापड़ निवासी विजय पाल उर्फ शंभू के साथ हुई थी। शादी में भरपूर दान दहेज दिया था। अच्छा खासा खर्चा किया था। सतीश चंद्र का आरोप है कि ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। शालू को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। रविवार को बड़े बहनोई नेत्रपाल ने सूचना दी कि शालू के ससुरालीजन ने शालू की मारपीट करके हत्या कर दी है। उसे जलाकर मार दिया है। 

सूचना मिलने पर सतीश चंद्र गांव धापड़ पहुंचे। शालू का शव घर के आंगन में पड़ा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सहसवान कोतवाल विशाल प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों से जानकारी की। सतीश चंद्र ने बहन के पति विजय पाल उर्फ शंभू, ससुर चंद्रपाल सिंह, सात रीना, ननद मौसमी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सहसवान कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई थी। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ससुरालीजन फरार हैं।

ये भी पढे़ं- बदायूं: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका