यूपी विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, सरकार के खिलाफ विपक्ष का विरोध प्रदर्शन जारी
लखनऊ। यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरूआत आज से हो रही है। मानसून सत्र के शुरूआत के पहले ही दिन विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया है। दोनों सदनों में कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है। यह वर्ष 2023 में विधान मंडल का दूसरा और अठारहवीं विधान सभा का पांचवां सत्र होगा। इस सत्र में राज्य सरकार विभिन्न अध्यादेशों के जरिए विधेयक लाएगी।
उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग विधेयक समेत कुछ अन्य विधेयक पारित हो सकते हैं। सदन के शुरू होते ही विपक्ष ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया है। नेता सदन का सीएम योगी आदित्यनाथ होंगे, जबकि नेता प्रतिपक्ष समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव हैं। सत्र के दौरान विपक्ष कानून व्यवस्था, अपराध, महंगाई, निराश्रित पशुओं और किसानों की समस्याओं के मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेरने पर का प्रयास करेगा।
यह भी पढ़ें:-UP Assembly Monsoon Session: विधानमंडल सत्र से पहले सपा विधायकों का धरना, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
