Apple जल्द लॉन्च कर सकता है iPhone 15!, जानकर खुश हुए फैंस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Apple के फैंस के लिए अच्छी खबर है। Apple इन दिनों  iPhone 15 Series लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। जानकारी के अनुसार कंपनी आईफोन 15 को लॉन्च करने के लिए 13 सितंबर को एक स्पेशल इवेंट करने जा रहा है।

 Apple ज्यादा तर सितंबर में ही अपने इवेंट करता है। लॉन्च को Q4 तक आगे बढ़ाने वाले कुछ मुद्दे हो सकते हैं, जिससे लॉन्च अक्टूबर और दिसंबर के बीच में हो सकता है। फिलहाल ये अभी तक केवल रिपोर्ट्स और सूचनाएं हैं और Apple ने अभी तक इन बातों की पुष्टि नहीं की है।

इस की और जानकारी के लिए  हमें Apple के आधिकारिक इवेंट का इंतजार करना होगा। बताया जा रहा है कि हर बार की तरह इस सीरीज में भी चार मॉडल्स (iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro, और iPhone 15 Pro Max) होंगे। 

ये भी पढ़ें - पणजी के निकट राजमार्ग पर कार ने पांच वाहनों को मारी टक्कर, तीन मौत

संबंधित समाचार