रामपुर : दोस्त ने पहले दो बच्चों की मां से की मीठी- मीठी बातें...फिर मां के साथ मिलकर किया अपहरण
रामपुर, अमृत विचार। टांडा में प्रेम जाल में फंसाकर एक विवाहिता का मां-बेटे ने अपहरण कर लिया। घर से 50 हजार रुपये और पांच तोले के जेवर भी गायब थे। टांडा पुलिस ने इस मामले में मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस दोनों को तलाश रही है।
टांडा थाना क्षेत्र के गांव मंडवा हसनपुर निवासी कृष्णपाल का कहना है, उसकी शादी कई साल पहले मुजफ्फरनगर के मुस्तफाबाद तिसंग निवासी रश्मि से हुई थी। उसकी दो बेटिया कल्पना और तनवी हैं। दंपति का जीवन ठीक ठाक चल रहा था कि इस बीच उसकी पत्नी की दोस्ती फोन के माध्यम से विशाल नाम के युवक से हो गई।
इसके बाद दोनों लोग फोन के माध्यम से कई-कई घंटे तक फोन पर बातें करने लगे। उसके बाद आरोपी ने अपनी मां अनीता को भी महिला का नंबर दे दिया। जिसके बाद वह उनसे से भी बात करने लगी। जानकारी मिलने के बाद जब कृष्णपाल ने इसका विरोध किया। रश्मि ने कहा कि यह लोग अपराधी प्रवृत्ति के हैं अगर उनके पास नहीं गई, तो वह पूरे परिवार की हत्या कर देंगे।
28 मई को महिला का पति मजदूरी करने गया हुआ था, जब वह वापस आया तो, उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। यह देखकर उसके होश उड़ गए। उसने घर में देखा तो पांच तोले सोने के जेवर और 50 हजार रुपये भी गायब थे। उसने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर टांडा पुलिस ने आरोपी विशाल और उसकी मां अनीता के खिलाफ धारा 364 में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ये भी पढ़ें:- रामपुर: लड़के के जन्म की खुशी मना रहा था परिवार...थोड़ी देर बाद हो गई जच्चा-बच्चा की मौत, जानिए पूरा मामला
