बरेली: कोविड नियंत्रण को बनाए 29 क्लस्टर खत्म, कन्टेनमेंट जोन में रहेगी सख्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोविड काल में जुलाई और अगस्त माह शहर के लोगों के लिए काफी मुश्किल भरे गुजरे। इन माह में संक्रमितों का ग्राफ बहुत तेजी से चढ़ा। इससे प्रशासन तक घबरा गया। संक्रमण को काबू में करने के लिए अफसरों को नई रणनीति पर काम करना पड़ा। एसडीएम सदर ईशान प्रताप सिंह ने …

बरेली, अमृत विचार। कोविड काल में जुलाई और अगस्त माह शहर के लोगों के लिए काफी मुश्किल भरे गुजरे। इन माह में संक्रमितों का ग्राफ बहुत तेजी से चढ़ा। इससे प्रशासन तक घबरा गया। संक्रमण को काबू में करने के लिए अफसरों को नई रणनीति पर काम करना पड़ा।

एसडीएम सदर ईशान प्रताप सिंह ने संक्रमण की रोकथाम के लिए सर्वाधिक संक्रमित निकलने वाले कई क्षेत्रों को मिलाकर एक क्लस्टर बनाया। उसमें सख्ती करते हुए घर-घर जांच शुरू कराई। उच्चाधिकारियों की मंजूरी पर 29 क्लस्टर बनाए गए। इसमें कन्टेनमेंट जोन के साथ उसके आसपास के क्षेत्र में भी सख्ती बरती गई लेकिन अनलॉक-4 की गाइडलाइन में सिर्फ कन्टेनमेंट जोन में सख्ती करने के निर्देश दिए गए।

इसके मद्देनजर क्लस्टर व्यवस्था को समाप्त करना पड़ा। एसडीएम सदर ने बताया कि शासन की बगैर अनुमति के क्षेत्र को क्लस्टर घोषित कर अब ज्यादा सख्ती नहीं कर सकते हैं। इससे क्लस्टर व्यवस्था समाप्त हो गई।

यहां बनाए गए थे क्लस्टर
गुल मोहर, सिद्धार्थ नगर, गोकुलधाम, जनकपुरी, बहेड़ी, आजमनगर, जगतपुर, कटरा चांद खां, माडल टाउन, नवादा शेखान, रोहिली टोला, संजय नगर, सिंधुनगर, सुरेश शर्मा नगर, ग्रीन पार्क, सिविल लाइंस, दर्जी चौक, रामपुर गार्डन, सदर बाजार, किला छावनी, बड़ा बाजार, साहूकारा, इफको, राजेंद्र नगर, प्रेमनगर, गंगानगर, सुभाषनगर, वंशी नगला, फरीदपुर को कई कन्टेनमेंट जोन शामिल करते हुए क्लस्टर बनाया था। इन क्षेत्रों में कोविड की रोकथाम के लिए सख्ती करने व एरिया को सील कर घर-घर जांच कराने के लिए जिला स्तर पर यह रणनीति बनाई गई थी।

संबंधित समाचार