खटीमा: ट्रेन से कट कर अज्ञात व्यक्ति की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के खटीमा-पीलीभीत रेलवे लाइन में बरी अंजनिया के पास एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना भेज दी है।
 

पुलिस के अनुसार सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात से आठ के बीच बरी अंजनिया के पास रेलवे फाटक पर करीब 35-40 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आकर कट गया। सूचना मिलने पर सत्रहमील पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई ललित बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

चौकी इंचार्ज एसआई बिष्ट ने बताया कि मृतक नंगे पांव था और उसने पीली टीशर्ट पहनी थी। आसपास के थानों को सूचना भेज दी है। शाम तक शिनाख्त के प्रयास जारी थे। मृतक की जेब से कोई कागजात नहीं मिले। 

संबंधित समाचार