रामपुर: किसानों से राइस मिलर बोला- मैं किसी के कोई रुपए नहीं दूंगा जो करना है कर लेना
रामपुर/केमरी, अमृत विचार। थाना क्षेत्र किसानों ने मिलक में शनिवार को हुए तहसील दिवस में एडीएम को पत्र देकर कहा था, क्षेत्र में बिलाल राइस मिल है। अक्टूबर-नवंबर 2022 में खेत के धान बिलाल राइस मिल के मालिक इरफान पुत्र नबी अहमद निवासी केमरी को विक्रय किए थे। उस समय मिल मालिक ने सभी किसानों को थोड़े-थोड़े रुपये देकर बाकी रुपये बाद में देने का वायदा किया था। तब से अभी तक लगभग 10 माह बीतने पर रोज आज कल कर रहा है।
किसानों का कहना है, मिल बिक्री की कगार पर है। यदि मिल चोरी छिपे बेच दी, तो हमारा बाकी रुपया नहीं मिलेगा। इसलिए मिल बिकने से पहले ही हमे हमारा बकाया रुपया दिलाया जाए। इस दौरान हम लोग कई बार उसके पास रुपये मांगने गए, तो हमसे गाली-गलौज और झगड़ा फौजदारी पर आमादा हो जाता है।
कहता है कि मैं किसी के कोई रुपए नहीं दूंगा जो करना है कर लेना। जांच केमरी पुलिस के पास पहुंच गई। जिसकी जांच की जा रही है। इधर, थाना प्रभारी हरिओम चौहान का कहना है, किसानों के धान बिक्री किए गए रुपयों के संबंध में प्रार्थना पत्र तहसील दिवस मिलक के द्वारा प्राप्त हुआ है जिसका समाधान करवाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- तूफान खानून के जापान के क्यूशू द्वीप के पास पहुंचने के आसार, जेएमए अधिकारियों ने सावधानी बरतने का किया आग्रह
