उत्तराखंड में 31 को मनेगा रक्षाबंधन, पर्व निर्णय सभा ने प्रेसवार्ता कर तिथि को लेकर संशय किया दूर 

Amrit Vichar Network
Published By Bhupesh Kanaujia
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य में पिछले कई सालों से त्यौहारों की तिथियों को लेकर संशय की स्थिति पैदा हो रही है। कई त्यौहार दो दिन मनाए जा रहे हैं। लोग अपने-अपने हिसाब से इन्हें मना रहे हैं। इस बार रक्षाबंधन की तिथि को लेकर भी लोगों में संशय बना है कि त्यौहार 30 को है या 31 को।
 

मंगलवार को महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय में पर्व निर्णय सभा ने एक प्रेस कान्फ्रेंस की। सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि रक्षाबंधन का त्यौहार उत्तराखंड में 31 अगस्त को मनाया जाएगा। विद्वानों ने बताया कि 30 अगस्त को सायंकाल भद्रा समाप्ति के बाद श्रावणी उपाक्रम का विधान रक्षासूत्र, यज्ञोपीत की प्रतिष्ठा करना पूर्णतया शास्त्र सम्मत है।

मगर उत्तराखंड के परिप्रेक्ष्य में रात्रि में रक्षाबंधन, यज्ञोपवीत  धारण करने की परंपरा न होने के कारण रक्षाबंधन का पर्व 31 अगस्त को मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, देहरादून, गढ़वाल आदि के कई विद्वानों से इस सभा का व्यक्तिगत संवाद भी हुआ है। उनके अनुसार भी यह तिथि निर्धारित की गई है। प्रेस वार्ता में संरक्षक डॉ. भुवन चंद्र त्रिपाठी, अध्यक्ष डॉ. जगदीश चंद्र भट्ट, सचिव डॉ. नवीन चंद्र जोशी आदि थे।     

संबंधित समाचार