जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करें : चन्द्र भूषण सिंह

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, लखनऊ । प्रदेश सरकार की मंशानुरूप परिवहन विभाग के अधिकारी अपने कार्य दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभायें। विभाग की ओर से निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें। अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में बकाया में संचालित व्यवसायिक वाहनों, ओवर लोडिंग वाहनों के खिलाफ प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही करें। साथ ही थानों में निरूद्ध वाहनों की निर्धारित समय में नीलामी कराई जाए।

परिवहन मंत्री के निर्देश पर सोमवार को परिवहन आयुक्त चन्द्र भूषण सिंह ने वीडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से लखनऊ परिक्षेत्र के सभी संभागीय परिवहन अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों के साथ बैठक कर यह निर्देश दिये। बैठक में मुख्यालय के अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन), राजस्व, सड़क सुरक्षा ने प्रतिभाग किया।

इसके अतिरिक्त संभागीय परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने मंडल के मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अपने जिले के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठकों में रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी (आरवीएसएफ) के संबंध में शासन की ओर से निर्धारित गाइडलाइन के बारे में अन्य सभी विभागों को जानकारी दें।

ये भी पढ़ें - लखनऊ : ढाई लाख की मिलावटी चाय पकड़ी, सील

संबंधित समाचार