Kanpur News: बंद मकान में तेज धमाका, चपेट में आकर महिला घायल, विस्फोट के बाद एजेसियां और एटीएस सक्रिय
कानपुर के कल्याणपुर में बंद मकान में तेज धमाका हुआ।
कानपुर के कल्याणपुर में बंद मकान की सफाई के दौरान तेज धमाका होने से महिला घायल हो गई। घटना के बाद एजेसियां और एटीएस सक्रिय हो गई। अफसरों में खलबली मच गई।
कानपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर में चौकी से महज एक किलोमीटर की दूरी पर बंद पड़े मकान की सफाई करने के दौरान तेज धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि मोहल्ला दहल उठा। वहीं आस पास के मकान शीशें चटक गए। हादसे में सफाई कर रही महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। विस्फोट की सूचना पर फोरेंसिक टीम व बम निरोधक दस्तो संग मौके पर पहुंचे डीसीपी पश्चिम में साक्ष्य एकत्रित किए। टीम ने साक्ष्य एकत्रित करने के साथ ही मकान को सील कर दिया। वहीं घायल महिला को उपचार के भर्ती कराया है।
कल्याणपुर के खुर्द इलाके में प्रेम सिंह के बेटे लकी सिंह का मकान काफी दिनों से बंद पड़ा था। तीन दिन पहले ही कल्याणपुर में राजमिस्त्री का काम करने वाले नारायण बाबू और उसकी पत्नी मानसी मकान देखकर गये थे। मकान मालिक से किराये की बात पूरी होने और एडवांस देने के बाद मकान की चॉबी लेकर महिला घर की साफ सफाई करने आयी थी। साफ सफाई के दौरान बाथरूम के पास एक बोरी रखी थी।
जिसे उठाया तो काफी वजन था। किसी तरह बोरी उठाकर गेट के करीब पहुंची जैसे ही बोरी को जमीन पर पटका तेज धमाके से पूरे इलाका दहल गया। बंद मकान में धमाका होते ही आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। धमाके की चपेट में आने से महिला गंभीर रुप से झुलस गई। करीब 10 मिनट बाद मकान से गंध और धुआं कम होने पर आप पास के लोग जब वहां पहुंचे तो महिला दर्द से कराह रही थी।
इस पर इलाकाई लोगों ने महिला को कल्याणपुर सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। क्राइम सीन सील करने के बाद वहां की जांच शुरू की गई। प्रथम दृष्टया जांच में विस्फोटक के बारूद होने का अंदेशा जताया गया। पड़ोसियों ने बताया यहां पर रहने वाले पूर्व किरायेदार ने बोरी रखी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कई दिनों से बंद पड़ा था मकान
कल्याणपुर के खुर्द इलाके में प्रेम सिंह के बेटे लकी सिंह का मकान काफी दिनों से बंद पड़ा था। तीन दिन पहले ही कल्याणपुर में राजमिस्त्री का काम करने वाले नारायण बाबू और उसकी पत्नी मानसी मकान देखकर गए थे। मकान मालिक से किराए की बात पूरी होने और एडवांस देने के बाद मकान की चॉबी लेकर महिला घर की साफ सफाई करने आई थी। साफ-सफाई के दौरान बाथरूम के पास एक बोरी रखी थी जिसे उठाया तो काफी वजन था। किसी तरह बोरी उठाकर गेट के करीब पहुंची जैसे ही बोरी को जमीन पर पटका तेज धमाके से पूरे इलाका दहल गया।
बारूद की तेज गंध और धुआं दिखने से सनसनी
आसपास के लोग घरों से निकले तो घटनास्थल पर तेज गंध और धुआं ही धुआं भरा था। करीब दस मिनट तक महिला घटनास्थल पर तड़पती और चीखती रही। धुआं छटने के बाद इलाकाई लोग किसी तरह पहुंचे और महिला को लेकर कल्याणपुर सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। क्राइम सीन सील करने के बाद वहां की जांच शुरू की गई। प्रथम दृष्टया जांच में विस्फोटक के बारूद होने का अंदेशा जताया गया। पड़ोसियों ने बताया यहां पर रहने वाले पूर्व किरायेदार ने बोरी रखी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घटना के कई घंटे बाद भी नहीं पहुंची एंबुलेंस
कल्याणपुर में तेज धमाके के साथ हुए विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हुई महिला की घटना के बाद वह शोर मचाते हुए घिसलती बाहर निकली। जहां उसके कपड़े जले हुए जैसे थे। शोर मचने पर लोगों ने उसे कपड़ा फेंककर मदद की इसके बाद उपचार के लिए एबुलेंस को फोन किया। आरोप है, कि 108 नंबर एंबुलेंस घटना के कई घंटे बाद भी मौके पर नही पहुंची। क्षेत्रीय लोगों का आरोप था कि इमरजेंसी सेवाओं के लिए एबुलेंस हैं, लेकिन कर्मी अक्सर प्राइवेट अस्पतालों के मरीजों को ढोते हुए नजर आते हैं।
मानवता को किया शर्मसार नहीं की मदद
घटना के बाद लहूलुहान महिला के पति नारायण बाबू गौतम उन्हें कंधे पर उठाकर काफी दूर तक पैदल ही भागते रहे। आरोप है, कि रास्ते में पड़ने वाले एक हेल्थ केयर सेंटर में वह पत्नी को ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे देखकर पहले ही मदद के लिए मना करते हुए हैलट ले जाने की बात कह दी। आरोप है, कि काफी देर तक वह इलाज के लिए चिल्लाते रहे लेकिन किसी स्टॉफ ने मदद नहीं की। ऐसे में लोगों का कहना था कि प्राथमिक उपचार के बाद महिला को दूसरे अस्पताल रेफर किया जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
घटना की जांच करने पहुंचा बम निरोधक दस्ता
कल्याणपुर क्षेत्र में विस्फोट की सूचना मिलते ही कहीं थाने का फोर्स के साथ-साथ एडीसीपी लखन सिंह यादव, एसीपी कल्याणपुर विकास कुमार पांडेय के अलावा बम निरोधक दस्ता ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घटना की बारीकी से जांच पड़ताल किया। अनुमान लगाया जा रहा है, कि जिस मकान में विस्फोट हुआ है, उस मकान में काफी तादाद में गुटखा, पान मसाला बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है, कि इतनी तादाद में मकान में आखिर गुटखा कहां से आया। बम निरोधक दस्ते ने पूरे घर की चप्पे-चप्पे की तलाशी ली।
विस्फोट के बाद एजेसियां और एटीएस सक्रिय
नौ मई को नवाबगंज थानाक्षेत्र के पहलवानपुरवा के एक मकान में हुए भीषण विस्फोट के बाद तीन महीने बाद सात अगस्त को कल्याणपुर में एक बोरी में हुए धमाके से इलाका दहल गया। धमाका इतनी तेज था कि आसपास के घरों के शीशे चटक गए थे। लोग घरों के बाहर आ गए। इस मामले में मकान व आसपास बारूद की तेज गंध भरी हुई थी। जिसके बाद अफसरों में इस मामले को लेकर खलबली मची हुई है। इस मामले में एजेसियां और एटीएस सक्रिय हो गई है। यह सनसनीखेज घटना किस कारण हुई टीमें पता लगाने में जुट गई हैं। शहर में विस्फोट का यह मामला कोई नया नहीं है, इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं।
कानपुर में पहले भी हो चुके हैं धमाके :
9 मई 2023 : नवाबगंज के पहलवानपुर स्थित घनी बस्ती में तेज धमाके के साथ एक मकान की छत और दीवार उड़ गई थी। घटना में एक महिला की मौत हो गई थी, वहीं छह लोग घायल हो गए थे।
25 जून 2023 : जूही राखी मंडी स्थित कबाड़ गोदाम में एक के बाद एक हुए कई धमाकों के साथ आग लग गई थी। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले आग चारों ओर फैल गई थी। काम कर रही एक महिला समेत नौ मजदूर झुलस गए थे।
27 अक्टूबर 2022 : काकादेव में एक गाय के मुह में बम फट गया था। जिससे उसका जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
21 अक्टूबर 2019 : नौबस्ता के द्विवेदी नगर में धमाका, दो घायल।
20 फरवरी 2019 : कालिंद्री एक्सप्रेस ट्रेन में धमाका, कोई घायल नहीं हुआ।
अप्रैल वर्ष 2019 : ओएमसी में धमाका तीन की मौत, आठ घायल।
25 अगस्त 2020 : बाबूपुरवा के बगाही भट्टा में विस्फोट हुआ था।
14 अक्टूबर 2008 : बजरिया में साइकिल पर विस्फोटक हुआ था।
4 अक्टूबर 2017 : सरसौल में 100 वर्ष पुराने मकान में धमाका, चार मकान गिरे, दो की मौत।
