अयोध्या महापौर ने किया जोनल ऑफिस का शुभारम्भ, मिलेगी स्वच्छता की लाइव फीडबैक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने मंगलवार को निगम सीमान्तर्गत स्थित कौशलपुरी कालोनी में नवीन जोनल कार्यालय का उद्घाटन किया। जोनल कार्यालय में स्वच्छता कन्ट्रोल रूम बनाया गया है, जिसमें वार रूम भी स्थापित किया गया है। वार रूम के माध्यम से निगम के वार्डों के स्वच्छता की लाइव फीडबैक ली जायेगी, ताकि स्वच्छता रैकिंग सुधारने का भी प्रयास किया जाएगा। 
  
वार रूम में महापौर ने लाइव जुड़कर फील्ड में कार्य कर रहे कर्मचारियों से फीडबैक लिया गया। कौशलपुरी जोनल कार्यालय के जोनल अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में जोनल कार्यालय का शुभारंभ महापौर गिरीशपति त्रिपाठी और नगर आयुक्त विशाल सिंह द्वारा किया गया। महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि जनमानस को उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापरक सुविधाएं प्रदान किए जाने हेतु निगम कृत संकल्पित है। इसी कड़ी में कौशलपुरी जोन 3 के कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। इस जोन से संबंधित वार्ड की जनता इस कार्यालय से संपर्क स्थापित कर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकती है। 

नगर आयुक्त ने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से कार्यों के प्रभावी अनुश्रवण के साथ प्रभावी तरीके से शहर के सफाई व्यवस्था एवं अन्य निगम सम्बन्धी व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु निगम पूर्ण रूपेण प्रतिबद्ध है। उपसभापति जय नारायण सिंह, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, वागीश कुमार शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला, पार्षद धर्मवीर आदि विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पशु नियंत्रण केंद्र का भी किया उद्घाटन 
महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने बैसिंह स्थित गौशाला में नवनिर्मित पशु नियंत्रण केंद्र का भी उद्घाटन किया। पशु नियंत्रण केंद्र में श्वानों के बंध्याकरण का कार्य किया जायेगा, जिससे कि इनकी बढ़ती आबादी पर नियंत्रण लगाया जा सके। पशु नियंत्रण केन्द्र के संचालन हेतु फर्म का चयन किया गया है। फर्म फ्रेंडीकोज सेका द्वारा श्वान पशुओं के बन्ध्याकरण का कार्य सम्पन्न कराया जायेगा।

ये भी पढ़ें -UP Breaking News : घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा, 5 सितम्बर को होगी वोटिंग

संबंधित समाचार