Jalaun और Hamirpur में हादसों में वृद्ध समेत दो की मौत, सड़क पर बैठा मवेशी बना कारण, परिजनों में मची चीख-पुकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन और हमीरपुर में हादसे में वृद्ध समेत दो की मौत।

जालौन और हमीरपुर में सड़क हादसे में वृद्ध समेत दो की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।


कानपुर टीम, अमृत विचार। जालौन और हमीरपुर में सड़क हादसे में वृद्ध समेत दो की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

जालौन

अन्ना मवेशी बना मौत का कारण

उरई कोंच मार्ग पर अन्ना मवेशी एक बुजुर्ग की मौत का कारण बन गया। बीच सड़क पर बैठे मवेशी से बाइक सवार टकरा गया। हादसे के बाद दोनों सड़क पर उछलकर गिर पड़े। इसमें बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। 

बता दें कि, शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिनोरा निवासी बाबूराम कुशवाहा (75) पुत्र मिट्ठू लाल अपने साथी महेंद्र दीक्षित (55) पुत्र राम लखन के साथ रोज की तरह मंगलवार की सुबह उरई स्थित मोनी बाबा मंदिर पर प्रभातफेरी में शामिल होने के लिए घर से जा रहे थे। इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र के मडोरा के पास पहुंचते ही बीच सड़क पर बैठे मवेशी से बाइक टकरा गई। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। 

सड़क पर अन्ना मवेशियों का डेरा

सड़क पर अन्ना मवेशियों का डेरा रहता है। जिले में किसी भी सड़क पर निकल जाएं रात के समय अन्ना मवेशी सड़क पर बैठे नजर आ जाएंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। गौशालाएं खाली पड़ी है। सड़क पर मवेशियों के बैठने के कारण अक्सर हादसे होते है। 

हमीरपुर

हाईवे में बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत 

कालपी हमीरपुर हाईवे में सैयद बाबा मजार के पास बाइक ने वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। 
झलोखर गांव निवासी रामशंकर (75) पुत्र लल्लू मंगलवार सुबह कालपी हमीरपुर हाईवे के किनारे मवेशी चरा रहा था। इसी दौरान कुरारा की तरफ से आ बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला।

संबंधित समाचार