बरेली: इंसानियत हुई शर्मसार...गाय और बछड़े के साथ शख्स ने की गलत हरकत!, हालत बिगड़ने पर कराया गया भर्ती
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। प्लॉट में बंधी गाय और बछिया के साथ क्रूरता की गई। उनके निजी अंगों के साथ गलत काम किया गया। इसकी जानकारी मिलने पर लोगों ने सड़क पर हंगामा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने गाय और बछिया को क्यारा स्थित पशु चिकित्सालय में जांच के लिए भेजा। सुभाषनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पशु चिकित्सक के अनुसार गाय और बछिया से मिले सीमन को जांच के लिए भेजा जाएगा।
गणेशनगर टीचर्स कॉलोनी में निवासी प्रणव मिश्रा निजी स्कूल में शिक्षक हैं। उनका एक प्लॉट बदायूं रोड स्थित सर्वोदयनगर में है। प्रणव ने बताया कि वह मंगलवार सुबह 6 बजे जब प्लॉट पर पहुंचे तब उन्हें देखा कि गाय और बछिया के निजी अंग से खून बह रहा था और काफी सूजन थी। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को दिखाया। मौके पर पहुंचे लोगों ने हंगामा किया तो सुभाषनगर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत गाय और बछिया को इलाज के पशु चिकित्सालय भेजा।
मौके पर मिला सिम और बीड़ी का बंडल
प्रणव ने बताया कि जब वह रात को गए थे तब प्लॉट की बाउंड्रीवाल के दरवाजे पर ताला लगाकर गए थे। सुबह जब गाय को देखने आए तो वहां पर गाय और बछिया जख्मी हालत में थे। वहीं पास में एक सिम और बीड़ी का बंडल पड़ा था। पुलिस ने सिम और बंडल को कब्जे में ले लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी भी खंगाल रही है।
दोनों पशुओं को उपचार चल रहा है। शुरुआती जांच में लग रहा है, कि दोनों के साथ गलत काम हुआ है। सीमन निकालकर जांच के लिए भेजा गया है--- डॉ. राजेश यादव- पशु चिकित्सा अधिकारी।
मालिक की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर रही है। खुलासा करने के लिए आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं--- अखिलेश प्रधान - इंस्पेक्टर सुभाषनगर।
यह भी पढ़ें- बरेली: जोगी नवादा में स्थिति सामान्य, पुलिस और अर्धसैनिक बलों की टुकड़ी मौजूद
