आज का राशिफल। 09 अगस्त, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज दोपहर के बाद आपके कुछ काम अटक सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोग अपने शत्रुओं के ऊपर भारी पड़ेंगे। रियल एस्टेट के व्यवसायियों को नकदी की थोड़ी समस्या हो सकती है। वाणी में मिठास अवश्य रखें। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।

वृष

आज आपके नए मित्र बन सकते हैं। व्यापार में बड़े अनुबंध कर सकते हैं। दिनचर्या बेहद अनुशासित रहेगी। प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य समस्याओं का निवारण होगा। मान-सम्मान में कमी आ सकती है।

मिथुन

आज लंबी दूरी की यात्रा शुभ नहीं है। आपका दिन नकारात्मक प्रभाव वाला हो सकता है। अनावश्यक व्यय होने की संभावना बन रही है। दांपत्य संबंधों को लेकर अनमने हो सकते हैं। जोश में आकर तात्कालिक निर्णय लेने से बचें।

कर्क

आज अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। लोग आपके साथ जुड़कर सम्मान का अनुभव करेंगे। आपकी सलाह से दूसरों को लाभ मिलेगा। कला जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। लोहे के व्यापार में बड़ा धन लाभ हो सकता है।

सिंह

आज घर में लोग आपका अनादर कर सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। बुरे स्वप्न आपकी नींद खराब कर सकते हैं। मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निमंत्रण मिल सकता है। फालतू बयानबाजी करने से बचें।

कन्या

आज व्यवसाय में आपको उम्मीद से विपरीत परिणाम मिल सकते हैं। अपने लक्ष्य से भ्रमित न हों। प्रेम संबंधों को समय न दे पाने के कारण तकरार की स्थिति बन सकती है। आध्यात्मिक चर्चा से आनंद प्राप्त कर सकते हैं।

तुला

आज अधिकारी वर्ग आपसे अप्रसन्न हो सकते हैं। कहीं आपका मन नहीं लगेगा। गुरुतुल्य व्यक्तियों के साथ अपने संबंध मधुर रखें। अपरिचित लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। मन में नकारात्मक विचार और हताशा का भाव उभर सकता है।

वृश्चिक

आज व्यवहार कुशलता से कठिन स्थितियों को अनुकूल करने में सफल होंगे। नौकरी में उच्च पद प्राप्त करने की इच्छा जागृत होगी। जीवनसाथी की थोड़ी चिंता रहेगी। धन को लेकर समस्या दूर होगी। रिश्तों के प्रति शंकालु न हों।

धनु

आज कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मन में संतोष का भाव रहेगा। गूढ़ रहस्यों को समझने व जानने की इच्छा जागृत होगी। वाहन चलाते समय सावधानी अवश्य बरतें। सहकर्मी आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे।

मकर

आज बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। संतान की जिद के कारण कुछ दुविधा में फंस सकते हैं। प्रेमी जन को प्रपोज करने के लिए दिन शुभ नहीं है। दिखावे की प्रवृत्ति से आपको नुकसान होगा। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश कर सकते हैं।

कुंभ

आज कोई गुप्त रहस्य आपके सामने उद्घाटित हो सकता है। संपत्ति को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। लोग आपको शंकालु दृष्टि से देखेंगे। अचानक आए खर्चों को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे। बेमन से काम करने के कारण कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

मीन

आज अपनी स्किल्स को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। जॉब में आय बढ़ सकती है। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। मनोबल व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बचत पर आप काफी ध्यान देंगे। मित्र आपकी मदद को तत्पर रहेंगे।