पीलीभीत: आजमगढ़ कांड को लेकर बंद रहे स्कूल, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। आजमगढ़ चिल्ड्रन गर्ल्स स्कूल में हुई घटना के बाद प्रधानाचार्य और शिक्षक की गिरफ्तारी को लेकर विरोध सामने आया। इसे लेकर मंगलवार को अधिकांश स्कूल विरोध में बंद रखे गए। स्टाफ ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। वहीं, बेसिक शिक्षा समिति के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रकरण का संज्ञान लेकर न्यायोचित निर्णय लेने की मांग की गई।

स्प्रिंगडेल कॉलेज में आजमगढ़ सुसाइड केस की कार्रवाई का विरोध दिखा। पहले स्टाफ ने दिवगंत आत्मा की शांति के लिए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। छात्रा के परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त की गई। वहीं, मामले में बिना जांच किए विद्यालय की प्रधानाचार्या व अध्यापक की गिरफ्तारी को अनुचित बताया।

गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए विद्यालय के कार्यकारी निदेशक डॉ. हेमंत जगोता, प्रधानाचार्या प्रिया आनंद समेत समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हाथ पर ब्लैक-बैंड बांधा। कहा कि वह दिवंगत छात्रा एवं उसके परिवार के साथ है। लेकिन बिना जांच किए गिरफ्तारी भी अनुचित है। न्यायपूर्ण  कार्रवाई करने की मांग की गई।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: पति की मौत के बाद ससुरालियों से नहीं बन पाई, विवाहिता ने जान गंवाई...जानिए मामला

संबंधित समाचार