Bhojpuri: भोजपुरी फिल्म फसल में नजर आयेगी निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की सुपरहिट जोड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की सुपरहिट जोड़ी फिल्म फसल में नजर आयेगी। फिल्म फसल की पूरी शूटिंग उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में और इसके आसपास हुई है।10 अगस्त को फिल्म फसल का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ होने जा रहा है।

 फ़िल्म फसल में दिनेशलाल निरहुआ ,आम्रपाली दुबे, संजय पांडेय, विनीत विशाल, अयाज़ खान, राकेश त्रिपाठी, जय सिंह , अरुणा गिरी एवं तृषा सिंह (छोटी) मुख्य भूमिका में हैं। श्रेयस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म फसल के निर्माता प्रेम राय हैं वहीं निर्देशन पराग पाटिल ने किया है। फ़िल्म फसल एक किसान की कहानी और उसके द्वारा उपजाए गए फसलों की कीमत के इर्दगिर्द की कठिनाइयों और चुनौतियों को इंगित करते हुए बनाई गई है।

 फ़िल्म फसल की कहानी पराग पाटिल ने लिखी है जबकि पटकथा एवं संवाद राकेश त्रिपाठी एवं पराग पाटिल ने लिखे है। फ़िल्म के गीत अरविंद तिवारी, प्यारेलाल यादव , विमल बावरा एवं विजय चौहान ने लिखे हैं जिन्हें ओम झा एवं आर्या शर्मा ने संगीतबद्ध किया है। फिल्म फसल के गानों को आलोक कुमार, कल्पना पटवारी, नीलकमल सिंह, प्रिया सिंह राजपूत, ममता राउत एवं शिल्पी राज ने आवाज दी है। फ़िल्म फसल के सह निर्माता सतीश आशवानी हैं।

ये भी पढ़ें:- हवा से बातें करेगी चीन की ट्रेन, 350 KM प्रति घंटा है रफ्तार, दुनिया की सबसे हाई-स्पीड फ़क्सिंग बुलेट

संबंधित समाचार