बरेली: बीकॉम ऑनर्स की तीसरी मेरिट की जारी
9 से 11 अगस्त तक विभाग में जाकर छात्र ले सकेंगे प्रवेश
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज ने वित्त पोषित पाठ्यक्रम बीकॉम ऑनर्स की तीसरी मेरिट जारी कर दी है। मेरिट में शामिल छात्रों को 9 से 11 अगस्त तक विभाग में पहुंचकर प्रवेश लेना होगा। वहीं कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम की दूसरी मेरिट बुधवार को जारी की जाएगी।
वित्त पोषित पाठ्यक्रमों के निदेशक प्रो. अनुराग मोहन ने बताया कि बीकॉम ऑनर्स की तीसरी मेरिट में ओपन 77.71 से 69.68, सामान्य महिला की 69.33 से 66.97, सामान्य डीएफ की 49.80, ओबीसी की 64.01 से 47.04, ओबीसी नॉन स्ट्रीम की 75.26 से 64.92 कटऑफ रही है। वहीं एससी और एसटी के सभी छात्रों को प्रवेश के लिए बुलाया गया है। जल्द ही बीबीए और बीसीए की तीसरी मेरिट जारी की जाएगी।
शाम तक छात्रों के हुए ऑनलाइन प्रवेश
स्नातक बीए, बीएससी और बीकॉम की पहली मेरिट में शामिल छात्रों के मंगलवार शाम 5 बजे तक ऑनलाइन प्रवेश हुए। मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि दूसरी मेरिट बुधवार को जारी की जाएगी। छात्रों को 9 से 11 अगस्त तक लेने होंगे प्रवेश।
ये भी पढे़ं- बरेली: आजमगढ़ की घटना के विरोध में पहली बार निजी स्कूलों की सामूहिक बंदी
