उत्तराखंड बारिश: कुमाऊं मण्डल के 3 जिलों में 3 मौतें 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में कल रात से झमाझम मेघ बरसे हैं। कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, नैनीताल और रुद्रपुर में भारी बारिश के चलते तीन लोग हादसे का शिकार हुए हैं। 

नैनीताल 
नैनीताल के समीप मंगोली क्षेत्र में एक व्यक्ति की बारिश के दौरान तेज बहाव के चलते नाले में बहने से मौत हो गई। इसके अलावा नैनीताल के समीप रूसी में 96 करोड़ से बन रहा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट भी भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिससे यहां लाखों का सामान मलबे में दब गया।

पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बीआरओ के जेसीबी ऑपरेटर की मौत हो गई। मुनस्यारी के धापा- मिलम मोटर मार्ग पर सड़क खोलने में जुटी बीआरओ की जेसीबी पर बोल्डर गिरने से चालक थंपी पी वी ( 57) पुत्र वासुदेवन के निवासी ग्राम चेट्टीकुलगड़ा जिला अल्लपी केरला खाई में गिर गया। बीआरओ की एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी लाया गया। जहां पर  डाक्टर कृष्णा सिंह फर्स्वाण ने मृत घोषित कर दिया।

रुद्रपुर
रुद्रपुर दिनेशपुर में बीती रात बारिश के दौरान एक पेड़ गिरने से बाइक सवार डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड के माध्यम से पेड़ को हटवाया तो रास्ते पर आवाजाही शुरू हो पाई।मूल रूप से बंगाली मोड़ दिनेशपुर निवासी अक्षय नेगी (23) दिनेशपुर की एक पिज्जा की दुकान में डिलीवरी बॉय का काम करता था। मंगलवार रात करीब 11 बजे काम समाप्त कर बाइक से घर की तरफ जा रहा था।

तेज बारिश होने से मोतीपुर के नजदीक एक पेड़ सड़क पर गिरा और वह उसकी चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर दिनेशपुर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसकी मौत हो गई। अक्षय की मौत से घर में कोहराम मचा है।

 

संबंधित समाचार