Bharat Forge का पहली तिमाही का मुनाफा 33.27 प्रतिशत बढ़कर 213.73 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। वाहन कलपुर्जा कंपनी भारत फोर्ज लि. ने 30 जून 2023 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 213.7 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 33.27 प्रतिशत अधिक है।

वित्त वर्ष 2023-23 की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 160.37 करोड़ रुपये रहा था। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी एकीकृत परिचालन आय 2,851.46 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,877.27 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। तिमाही के दौरान कंपनी का खर्च भी बढ़कर 3,602.48 करोड़ रुपये पर हो गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 2,643.95 करोड़ रुपये था। 

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी शुरू करेंगे भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण, गुजरात से होकर मेघालय में करेंगे अंत 

संबंधित समाचार