Bahraich Accident : बाइक सवार सांड से टकराया, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के हुजूरपुर मार्ग पर रात में बाइक सवार जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार सांड से टकरा गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के चंदईपुर गांव निवासी पंकज कुमार (35) पुत्र फूलचंद्र मंगलवार रात में बाइक से भग्गड़वा बाजार की ओर जा रहा था। देर रात को हुजूरपुर मार्ग पर बाइक सवार के सामने सांड आ गया। सांड से टकरा कर बाइक सवार घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। लेकिन अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार की मौत सांड के टकराने से हुई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है।

ये भी पढ़ें -मेरी माटी, मेरा देश अभियान : CM योगी ने काकोरी एक्शन कांड के वीरों को किया नमन, कहा - तिरंगा हमारी शान

संबंधित समाचार