भवाली: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया याद, एकता और अखंडता को बनाए रखने की ली सौगंध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भवाली, अमृत विचार। नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत छोड़ो आंदोलन की 81वीं वर्षगाठ मनाई गयी ,कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका मैदान में एकत्रित होकर 1942 की क्रांति (भारत छोड़ो आंदोलन )पर प्रकाश डाला। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अभूतपूर्व योगदान को याद करते हुए समस्त कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण किया।

अध्यक्ष ,नगर कांग्रेस कमेटी कंचन सुयाल ने कहा कि 1942 का आंदोलन भारत की आज़ादी का निर्णायक आंदोलन रहा और ब्रिटिश हुकूमत को उखाड़ फेंका, कहा कि आज भारत की एकता और अखंडता को कुछ शक्तियां भ्रमित कर रहीं हैं।

गंगा-जमुनी तहजीब को लेकर फूट डाली जा रही है, लोगों को आपस में लड़ाया जा रहा है लेकिन कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता ऐसी शक्तियों से निबटने के लिए तैयार है और लोगों में एकता और आपसी प्रेमभाव को स्थापित करने की हर संभव कोशिश कर रहा है।

भारत कभी ऐसे वीरों को भुला नहीं सकता और उनके इस अहम योगदान पर राजनीतिक रोटी  सेंकने वालों को माफ नहीं किया जा सकता। भारत की पहचान ही विविधता में एकता है तो फिर ऐसे लोगों को इस देश की अखंडता पर जहर नहीं घोलने दिया जाएगा।

वहीं इस मौके पर तमाम अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे जिनमें जिलाध्यक्ष खष्टि बिष्ट , वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता संजीव भगत सहित तमाम लोगों ने अपने विचार रखे और भारत की एकता अखंडता को बरकरार रखने के लिए लोगों को एकजुट होकर बदलाव की भूमिका में भाग लेने की अपील की।  इस कार्यक्रम में  अध्यक्ष भवाली कंचन सुयाल ,जिलाध्यक्ष खष्टि बिष्ट ,जिलाध्यक्ष अनुसूचित प्रकोष्ठ हरेंद्र आर्य ,वरिष्ठ कांग्रेसी सददा मियां ,संजीव भगत ,महिला नगर अध्यक्ष जानकी आर्य ,महामंत्री लोकेश जोशी ,सचिव कांग्रेस कमेटी राहुल कुमार ,सचिन कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार