प्यार है या महज आकर्षण, इन संकेतों से करें पहचान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कई बार ये देखा गया है कि लड़का या लड़की एक दूसरे को देखकर पहली नजर में ही पसंद करने लगते हैं। उन्हें लगता है कि ये पहली नजर का प्यार है। जिसके बाद वह उन्हें जानना, दोस्ती करना चाहते हैं। कुछ मामलों में तो दोस्त इतना ज्यादा एक दूसरे को पसन्द करते हैं कि अपनी भावना को वह प्यार समझने लगते हैं। 

बता दें दोस्ती को प्यार समझने की गलतफहमी अक्सर ही लोगों को हो जाती है, वहीं कई बार तो प्यार को महज दोस्ती का नाम देकर लोग कदम आगे नहीं बढ़ा पाते। ऐसे में दोनों ही मामलों में रिश्ता बिगड़ सकता है। आकर्षण को प्यार समझने की गलती करके आप प्रेम प्रस्ताव तो दे देते हैं लेकिन बाद में जब आपको महसूस होता है कि ये महज आकर्षण था, तब तक आप एक रिश्ते में आ चुके होते हैं और इससे निकलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

वहीं वक्त के साथ आकर्षण और लगाव खत्म हो जाता है। फिर रिश्ते को तोड़ने की नौबत आ जाती है। किसी भी रिश्ते में आने से पहले या पार्टनर से प्यार का इजहार करने से पहले अपनी सही भावना का पता लगा लगाना बहुत जरूरी होता है। तो चलिए आज हम आपको कुछ संकेत बताने जा रहे हैं जिनसे आप जान सकते हैं कि दोस्त से प्यार है या महज आकर्षण है। 

पहली नजर में प्यार 
कई बार लोग पहली बार किसी को देखते हैं और उसे पसंद करने लगते हैं। उन्हें लगता है कि यह पहली नजर का प्यार है। इसे लव एट फर्स्ट साइट कहते हैं। हालांकि अधिकतर मामलों में यह मिथ्या है। पहली नजर में प्यार नहीं सिर्फ आप सामने वाले के प्रति आकर्षित होते हैं। उनका आकर्षण उनके लुक्स तक सीमित होता है। भविष्य में उनके लुक्स में बदलाव होने पर प्यार भी खत्म हो जाता है। बता दें प्यार के लिए पार्टनर के व्यवहार, व्यक्तित्व के बारे में पता होना चाहिए। 

प्यार में परवाह 
बता दें जब आप किसी से आकर्षित होते हैं तो उन्हें अपनी भावनाएं बताना चाहते हैं। उनके सामने खुद को साबित करना चाहते हैं। आप पार्टनर की परवाह करते हैं, ये दिखाते या जताते हैं। लेकिन जब आपको किसी से प्यार होता है तो आप उसकी परवाह असल में करते हैं। आपको इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि पार्टनर आपको आपकी परवाह दिखे। 

प्यार में दूरी 
पार्टनर से प्यार होने पर उनसे दूरी के बाद भी प्यार बरकरार रहता है। भले ही पार्टनर आपके साथ रहना चाहते हों या नहीं लेकिन आप उनके लिए वही महसूस करते हैं जो उनके साथ होने पर महसूस करते हैं। साथी के प्रति आकर्षित होने पर आप उनके आसपास रहना चाहते हैं। आकर्षण लंबे समय तक नहीं रहता, इसलिए जब तक आपके मन में उनके लिए लगाव होता है, तब तक आप साथ रहना चाहते हैं।

ये भी पढे़ं- आपका पार्टनर है बहुत ज्यादा भावुक, इन तरीकों को अपनाकर संभालें रिश्ता

 

संबंधित समाचार