हमीरपुर : आश्रम में तालाब किनारे मिला युवक का शव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सरीला /हमीरपुर, अमृत विचार। जलालपुर थाना क्षेत्र के पचखुरा गाँव के पास भाण्डेय ऋषि आश्रम के तालाब किनारे संदिग्ध अवस्था में पैंतीस वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गुरुवार को जलालपुर थाना क्षेत्र के टाई गाँव निवासी शहजाद ने बताया कि पचखुरा गाँव के पास स्थित भाण्डेय ऋषि आश्रम के तालाब में गाँव के अजमेरी पुत्र बशीर (35) का शव पड़े होने की जानकारी मिली। मृतक चार भाई है। एक भाई छतरपुर व दो भाई झाँसी में रहतें हैं। मृतक गाँव रहकर मेहनत मजदूरी करता था। पत्नी देवर के साथ छतरपुर में रहती है। 

अजमेरी गुरुवार की दोपहर में मछली पकड़ने तालाब में आया था। तालाब के पास जानवर चरा रहे चरवाहों ने जरिया थाना पुलिस को तालाब किनारे किसी का शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना पर सीओ आशीष कुमार यादव, थानाध्यक्ष जरिया विनोद कुमार व पुलिस चौकी प्रभारी संगमलाल प्रजापति एवं लेखपाल पंकज कुमार ने मौके पर पहुँच कर देखा कि शव जलालपुर थाना क्षेत्र की सीमा में है। जिसकी सूचना जलालपुर थाना पुलिस को दी गयी। परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गयी है। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार ने बताया कि गाँव के लोगों ने बताया कि मृतक को दौरे पड़ते थे। उसी वजह से वह तालाब में गिर गया और उसकी मौत हो गयी।  

ये भी पढ़ें -Sitapur News : ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार

संबंधित समाचार