Rajnikant Jailer: जेलर को मां गंगा का आशीर्वाद दिलाने उत्तराखंड पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत की नयी फिल्म आज रिलीज़ हो चुकी है। कल (बुधवार) शाम को वह बेंगलुरु से फ्लाइट पकड़ कर शाम 4 बजे जोलीग्रान्ट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से रजनीकांत ऋषिकेश के लिए रवाना हुए।

जेलर बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर फिल्म है जो आज रिलीज़ हो चुकी है। 15 अगस्त तक उनका उत्तराखंड में ही रुकने का प्लान है। एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि वह मां गंगा के आशीर्वाद लेने और धार्मिक गतिविधियों के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं। जेलर का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही रिलीज़ हो हुआ था। उनके फैन्स बेसब्री से उनकी मूवी जेलर के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे थे। 

एयरपोर्ट पर रजनीकांत के प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। जिसके बाद रजनीकांत अपने कुछ दोस्तों के साथ एयरपोर्ट से तीन गाड़ियों में सवार होकर ऋषिकेश के लिए रवाना हुए। 72 वर्षीय रजनीकांत की फिल्म जेलर 10 अगस्त और गदर-2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है।

जेलर फिल्म में रजनीकांत एक दादा की भूमिका में हैं। जैकी श्रॉफ भी अहम रोल में हैं। बड़े बजट की इस फिल्म में रजनीकांत जोरदार एक्शन करते दिखेंगे।

यह भी पढ़ें: ऑफिस में नकारात्मक लोगों से कैसे बनाएं ताल-मेल? 

 

संबंधित समाचार