शक्तिफार्म: रात को ड्यूटी से लौटा युवक सुबह मृत मिला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शक्तिफार्म, अमृत विचार। सिडकुल स्थित एक उद्योग में कार्यरत युवक की गुरुवार सुबह अपने घर में अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे सितारगंज सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। 
   

गुरुग्राम निवासी केना अलमान (24) पुत्र विकास अलमान सिडकुल स्थित एक उद्योग में कार्यरत था। बुधवार की रात आठ बजे ड्यूटी समाप्त होने पर वह अपनी बाइक से घर के लिए निकला। घर पहुंच कर उसने अपनी मां देवला अलमान से कहा कि आते समय रात के अंधेरे में अचानक रास्ते में दो सांड को देख वह काफी घबरा गया था।

मां ने उसकी हिम्मत बढ़ाई और खाना खिलाया। खाना खाने के बाद केना अपने कमरे में जाकर सो गया। सुबह देर तक न जागने पर परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो केना अपने बिस्तर पर अचेत पड़ा हुआ था। सूचना पाकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। केना ने कई वर्षों तक अखबार वितरण का काम भी किया था। जवान बेटे के खोने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार