बाजपुर: ससुराल वालों पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। चार दिन पहले ग्राम महोली जंगल में हुई विवाहिता की मौत के मामले में बेटी की हत्या का आरोप उसके पति पर लगाया है। केलाखेड़ा थाने की पुलिस पर हत्या को आत्महत्या दर्शाने व उनकी सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए भाजपा विधायक अरविंद पांडेय से मुलाकात कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

ग्राम सरकड़ी थाना केलाखेड़ा निवासी कश्मीर सिंह पुत्र मंगल सिंह अपने परिजनों व ग्रामीणों के साथ गुरुवार को गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय के गूजरभोज स्थित कैंप कार्यालय पहुंचकर पत्र सौंपा। कश्मीर सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री गुरमीत कौर की शादी 9 वर्ष पहले ग्राम महोली जंगल थाना केलाखेड़ा निवासी रमेश सिंह उर्फ बाबू पुत्र मंगत सिंह हुई थी।

संतान नहीं होने पर उसको दहेज के लिया परेशान किया जाता था। आरोप है कि 7 अगस्त को पति व अन्य ससुराल वालों ने एकजुट होकर पुत्री गुरमीत कौर का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। विधायक पांडेय ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

संबंधित समाचार