आज का राशिफल। 11 अगस्त, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज सम्मानित लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। अपनी योजनाओं को सार्वजनिक न करें। किसी परिजन के ऊपर आपको धन खर्च करना पड़ेगा। युवा अपने करियर को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। पारिवारिक माहौल सुखमय रहेगा।

वृष

आज पूर्व में लिए गए निर्णय आपको लाभ पहुंचाएंगे। दूसरों पर आपको निर्भर रहना पड़ेगा। दोपहर के बाद परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होने लगेंगी। प्रशासनिक अधिकारियों को उत्कृष्ठ कार्यों के लिए पुरस्कार मिल सकता है।

मिथुन

आज विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। उच्च अधिकारियों से तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के लिए समय अवश्य निकालें। थकान और अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। सेहत का पर्याप्त साथ नहीं मिलेगा।

कर्क

आज ऑफिस में लोग आपके प्रति आकर्षित रहेंगे। लोग आपके सुझावों पर अमल करेंगे। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। धर्म-कर्म में आप काफी रुचि लेंगे। शेयर मार्केट में निवेश सोच समझकर करें।

सिंह

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप जिस कार्य को हाथ में लेंगे उसे समय पर पूर्ण कर लेंगे। विदेशों से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कारोबार के लिए आपको रणनीति बनानी पड़ेगी। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ प्राप्त होगा।

कन्या

आज व्यवसाय में धन लाभ के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। विचारों की अभिव्यक्ति में खुलेपन के कारण लोग आपके विरोध में आ सकते हैं। बौद्धिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। अपनी बातों और विचारों को लेकर दृढ़प्रतिज्ञ रहेंगे। किसी भी कार्य को बेमन से न करें।

तुला

आज विवादित मामलों पर चर्चा करने से बचें। लोग आपके जिद्दी व्यवहार के कारण नाराज हो सकते हैं। पुराने लोन को लेकर परेशानी हो सकती है। विरोधियों को कमजोर समझने की भूल न करें। वाणी में तीखापन रहेगा।

वृश्चिक

आज मन में उदासीनता का भाव रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर आपको विजय प्राप्त हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। संपत्ति के मामले काफी अनुकूल रहेंगे। संगीत और अभिनय को लेकर आप रुचि ले सकते हैं।

धनु

आज आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बहुत ही उत्तम रहने वाला है। व्यापारी वर्ग को कारोबार के नए अनुबंध करने पड़ सकते हैं। कर्ज से मुक्ति मिलने संभावना बन रही है। छोटे-मोटे खर्चों को लेकर ज्यादा तनाव न लें। शरीर में चुस्ती और स्फूर्ति रहेगी।

मकर

आज दृढ़ इच्छाशक्ति के बलबूते कठिन कार्य भी आसानी से पूर्ण कर लेंगे। ऑफिस में आपको ज्यादा काम करना पड़ेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आप भाग लेंगे। व्यवसायियों की दैनिक आय में वृद्धि की संभावना बन रही है।

कुंभ

आज व्यापार में कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। धन खर्च करते समय कंजूसी न करें। मानसिक अशांति से छुटकारा मिलेगा। परिजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। मौसम में आ रहे बदलावों को लेकर सावधान रहें।

मीन

आज जॉब को लेकर थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। साझेदारी वाले प्रोजेक्ट्स से आपको लाभ मिलेगा। जल्दी में सभी काम निपटाने की कोशिश करेंगे। शेयर मार्केट से अपेक्षित धन लाभ प्राप्त होगा। आपकी कोई इच्छा पूर्ण हो सकती है।