Monsoon Session: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को किया गया सस्पेंड, निलंबन पर 10:30 बजे चर्चा करेंगे विपक्षी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर और आगे के कदम पर विचार-विमर्श करने के लिए विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलवमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के नेता सुबह साढ़े 10 बजे बैठक करेंगे।

वे राज्यसभा में आगे की रणनीति भी तय करेंगे, जहां मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा की उनकी मांग स्वीकार नहीं की गई। सूत्रों ने कहा कि ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) में शामिल दलों के संसदीय दल के नेता राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के कक्ष में बैठक करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि चौधरी के निलंबन पर चर्चा के लिए कांग्रेस संसदीय दल कार्यालय में सुबह 10.30 बजे कांग्रेस के लोकसभा सांसदों की एक बैठक बुलाई गई है। लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक मणिकम टैगोर ने निलंबन के मुद्दे पर चर्चा के लिए सदन में कार्य स्थगन का प्रस्ताव पेश करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है।

ये भी पढ़ें- ‘मक्तल में आते हैं वे लोग खंजर बदल-बदल के या...' जब राज्यसभा बदली शेर ओ सुखन की महफिल में

संबंधित समाचार