Kanpur: बाजार का खाने वाले हो जाएं सतर्क, नहीं तो खराब हो सकती आपकी सेहत, खाद्य सुरक्षा की रिपोर्ट हैरान करने वाली
बाजार के खाने में मिलावट हो रही है।
बाजार के खाने में जमकर मिलावट हो रही है। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आई। खाद्य पदार्थ के पचास फीसदी नमूने जांच में मानक विहीन और असुरक्षित है।
कानपुर, [कुशाग्र पांडे]। अगर आप बाजार में खानेपीने के शौकीन हैं, तो आप पहले खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता जरूर जांच लें। वरना आप मिलावटी खाद्य पदार्थ खाने से बीमार हो सकते हैं। क्योंकि खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की जांच रिपोर्ट में पचास प्रतिशत नमूने मानक के विपरीत और असुरक्षित पाए गए हैं। यह बेहद हैरान करने वाला हैं। इसमें सब्जी मसाला से लेकर आटा और दूध से लेकर पनीर जैसे खाद्य पदार्थ हैं। इसलिए बेहद सतर्क रहने की जरूरत हैं। इसे देखते हुए विभाग ने औचक छापेमारी बढ़ने का फैसला लिया हैं।
खाने की थाली से लेकर लजीज मिष्ठान भी मिलावटी
विभाग ने सब्जी मसाला के नमूने भी जांच के लिए भेजे थे, जो फेल हो गए हैं। यहीं सब्जी मसालों का होटल और रेस्टोरेंट में प्रयोग किया जा रहा हैं। इससे खाने के पकवान की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं रहती हैं। इसके अलावा फूड स्ट्रीट में भी मिलने खाद्य पदार्थ के नमूने जांच में मानक के विपरीत पाए गए हैं। नवाबगंज की छप्पन भोग, बिधूना का बनारसी मिष्ठान भंडार, फीलखाना का न्यू मिष्ठान भंडार और काकादेव की न्यू आर्य मिष्ठान भंडार जैसी दुकानों की मिठाई के नमूनों की गुणवत्ता कम निकली हैं।
एक साल 372 केस, 2.12 लाख जुर्माना
बीते एक साल में एडीएम कोर्ट में 372 केस दाखिल हुए। इसमें 327 केस को निस्तारित किया गया है। इसके विरोध में 66 लोगों ने अदालत में मुकदमा दाखिल किया है। इसमें 18 मुकदमे को अदालत ने खारिज कर दिया। शेष मामलों में अदालत में सुनवाई चल रही है। एडीएम कोर्ट में 327 केस में 2 लाख 12 हजार 375 रुपये का जुर्माना लगाया है।
-183 नमूने अप्रैल से अभी तक लिए जा चुके है।
06 नमूनों की जांच रिपोर्ट में खाद्य सामग्री असुरक्षित मिली।
-08 वस्तुओं की पैकिंग गलत तरीके से करके बेचने की
-120 नमूने मानक के विपरीत और असुरक्षित
-114 के खिलाफ मुकदमा चल रहा हैं
2023-24 में कार्रवाई
-138 जगहों पर औचक छापेमारी की गई
-1673 खानपान स्थालों का निरीक्षण
-22 खाद्य सुरक्षा अधिकारी कर रहे हैं जांच
-एक
इनके नमूने लिए गए
सब्जी मसाला, मिठाई, नमकीन, दूध, दही, पनीर, जैम-जैली, आटा, सूखा मेवा आदि।
