रुद्रपुर: युवक पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आदर्श कॉलोनी घास मंडी की थी घटना

तीन युवकों ने किया था धारदार हथियार से हमला

रुद्रपुर, अमृत विचार। विगत दिनों आदर्श कॉलोनी घास मंडी में युवक पर हुए जानलेवा हमला करने के आरोपियों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार आदर्श कॉलोनी घासमंडी निवासी अनिल गुप्ता ने बताया कि उसकी घर के समीप ही डेयरी की दुकान है। 9 अगस्त की रात 12 बजे बेटा ऋषभ गुप्ता दुकान बंद कर जा रहा था। तभी वहीं का रहने वाले सोनू ने अपने दो साथियों के साथ उस पर कुल्हाड़ी, तलवार सहित धारदार हथियार से जानलेवा हमला शुरू कर दिया।

जिससे उसका बेटा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। आनन-फानन में  ऋषभ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसकी हालत नाजुक बनी हुई। बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सुपुर्द कर दी है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चौकी प्रभारी महेश कांडपाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के आधार पर हमलावरों की पहचान हो चुकी है। जिनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: Changing Weather: बदलते मौसम में कैसे रखें स्वास्थ्य का ध्यान?

 

 

संबंधित समाचार