Hamirpur Suicide : छोटे भाई से झगड़कर बड़ा भाई ने फंदा कर दे दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
हमीरपुर में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।
हमीरपुर में छोटे भाई से झगड़े के बाद बड़े भाई ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हमीरपुर, अमृत विचार। शुक्रवार को दोपहर में घर में छोटे भाई से झगड़ने के बाद बड़ा भाई फंदे पर झूल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कस्बे के गढी मोहाल में रहने वाले बड़ेलाल प्रजापति ने बताया कि उसका पुत्र सुमित (23) अपने छोटे भाई अमित से दोपहर में मोबाइल चलाने के विवाद में झगड़ गया। इसके बाद सुमित ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का था और अविवाहित था। वह मजदूरी करके पिता का सहयोग करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
