राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर भाकियू ने निकाला ट्रैक्टर मार्च - देखें Video
बहराइच, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की ओर से शुक्रवार को शहर में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। इसके बाद सभी ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर समस्याओं के निदान की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को किसानों ने शहर में ट्रैक्टर मार्च निकाला। ट्रैक्टर पर बैठे किसान मार्च में नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। शहर के छावनी बाजार घंटाघर पीपल तिराहा से होते हुए मार्च कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां पर सभी ने नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर को ज्ञापन सौंपा। सभी ने कहा कि उनकी मांग पूरी न हुई तो वह सभी पुनः शहर में ट्रैक्टर ट्राली मार्च निकालेंगे।
ट्रैक्टर मार्च निकालने के दौरान शहर में जाम और अफरातफरी का माहौल रहा। हालांकि पुलिस की सजगता से लोगों को दूसरे रास्ते से गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इस दौरान काफी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
समस्याओं को लेकर भाकियू ने निकाला ट्रैक्टर मार्च - देखें video pic.twitter.com/fQgcnJTcBu
— Amrit Vichar (@AmritVichar) August 11, 2023
ये भी पढ़ें -खुशखबरी : अब रामलला के पुजारियों को मिलेगी सरकारी जैसी सुविधाएं
