बरेली: पांच साल में स्कूल में दोगुनी हुई छात्रों की संख्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

2019 में 210 और 2023 में अब तक हो 428 बच्चों का हुआ नामांकन

बरेली, अमृत विचार। परिषदीय स्कूलों में छात्रों के अधिक से अधिक नामांकन के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। कई स्कूलों में पिछले साल हुए नामांकन से भी कम नामांकन इस बार में हुए हैं लेकिन क्यारा विकास खंड के मॉडल उच्च प्राथमिक कांधरपुर स्कूल में पिछले पांच सालों में छात्रों की संख्या दोगुनी से भी अधिक हो गई है।

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित स्कूल की प्रधानाध्यापिका शबीना परवीन के अनुसार 2019 में उन्होंने इस स्कूल की जिम्मेदारी संभाली थी। तब यहां महज 210 बच्चे ही पंजीकृत थे, लेकिन अब 428 बच्चों का नामांकन हो चुका है। पिछले बरसों की बात करें तो 2020 में 298,2021 में 349 और 2022 में 400 संख्या थी। बीएसए संजय सिंह का कहना है कि इस तरह के परिषदीय स्कूल अन्यों के लिए भी प्रेरणा हैं। स्कूल में बच्चोंं के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयास बेहद सराहनीय हैं। े

ये भी पढ़ें- बरेली: Phoenix Mall के सामने ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, गुस्साए कांवड़ियों ने लगाया जाम

संबंधित समाचार