चीन के शानक्सी में भूस्खलन से दो लोगों की मौत 16 लापता 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। चीन के शानक्सी प्रांत की राजधानी शीआन के उपनगरीय इलाके में शुक्रवार शाम मूसलाधार बारिश के कारण चट्टानें और मिट्टी खिसकने से दो लोगों की मौत हो गई है और 16 अन्य लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शीआन नगरपालिका आपातकालीन प्रबंधन अधिकारियों के सूत्रों ने बताया कि चांगान जिले के बाहरी इलाके में लुआनज़ेन टाउनशिप के एक गांव में हादसा शाम करीब छह बजे हुआ।

उन्होंने बताया कि चट्टान और मिट्टी के खिसकने से दो घरों के साथ-साथ सड़कें, पुल और बिजली आपूर्ति टूट गई है। बचावकर्मियों ने अब तक फंसे हुए चार लोगों को बचा लिया है और बचाव कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस एकजुट, चुनाव में अपनाया जायेगा कर्नाटक मॉडल- CM गहलोत

संबंधित समाचार