कुत्ते की मौत पर रो पड़ा पूरा गांव... तेरहवीं पर कराया ब्रह्म भोज, लोग बोले- वो कुत्ता जरूर था, पर आदमी की तरह...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागपत। यूपी के बागपत जिले में एक कुत्ते की मौत पर पूरा गांव रो पड़ा। वहीं गांव वालों ने मिलकर उसकी आत्मा की शांति के लिए शांति यज्ञ और ब्रह्म भोज का आयोजन किया। बता दें पिछले 12 सालों से गांव के लोग मिलकर कुत्ते को पाल रहे थे। धीरे-धीरे कुत्ता गांव के लोगों का चहेता बन गया था। इसलिए अब उसकी मौत पर पूरा गांव मातम मना रहा है और उसकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है।  

दरअसल, बागपत जिले के बिजरोल गांव में स्ट्रीट डॉग टॉमी गलियों में घूमता रहता था। धीरे-धीरे गांव के लोगों को टॉमी से लगाव हो गया और वह सबका लाडला बन गया था। वहीं टॉमी भी गांव वालों की हिफाजत में लगा रहता था। बताया जा रहा है कि बीती 6 अगस्त को टॉमी की मौत हो गई। टॉमी की मौत के बाद गांव वाले बेहद दुखी थे। जिसके बाद लोगों ने मिलकर टॉमी की आत्मा की शांति के लिए हवन कराया और प्रार्थना की। इसके बाद साथ ही टॉमी की तेरहवीं का भी आयोजन किया। जिसमें करीब 500 लोगों को भोजन आयोजन कराया गया।

गांव वालों ने बताया कि 12 साल पहले टॉमी के जन्म के बाद इसकी मां की मौत हो गई थी। फिर गांव के लोगों ने ही इसे पाला और उसका नाम टॉमी रखा। गांव के निवासी श्रवण सिंह ने बताया कि टॉमी को पूरे गांव के लोग पसंद करते थे। उसके गुण हम सबको भाते थे। टॉमी को लेकर करीब 500 लोगों के लिए भोज का आयोजन कराया है, इसमें सभी ने सहयोग किया है। हम सब उसकी अच्छाइयों को याद कर रहे हैं। वहीं, टॉमी को पालने वाली कुसुम ने बताया कि हमने टॉमी को छोटे बच्चे की तरह पाला था। वो कुत्ता जरूर था, पर आदमी की तरह समझदार था। वो बहुत ही अच्छा था। उसने कभी किसी को परेशान नहीं किया। 

ये भी पढे़ं- UP News : रविवार को भी खुलेंगे स्कूल, बच्चों के लिए मध्याहन भोजन सुनिश्चित करने का आदेश 

 

 

 

संबंधित समाचार