रक्षाबंधन से पहले कानपुर में रिश्ते हुए शर्मसार, भाई ने बहन की लूटी अस्मत, मुंह खोलने पर जान से मारने की दी धमकी
कानपुर में भाई ने बहन के साथ किया दुष्कर्म।
कानपुर के कल्याणपुर थानाक्षेत्र में भाई ने बहन के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, मुंह खोलने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी।
कानपुर, अमृत विचार। शहर में भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। कल्याणपुर थानाक्षेत्र में भाई ने अपनी ही बहन को हवस का शिकार बनाया। आरोप लगाया कि परिजनों को जानकारी देने के बाद भी उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। इस पर पीड़िता ने कल्याणपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया।
भाई मारपीट कर जबरन बनाता शारीरिक संबंध
पीड़िता ने बताया कि भाई उसे मारता-पीटता है। इतना ही नहीं, वह जबरन शारीरिक संबंध भी बनाता है। कई बार मैंने यह बात अपनी मां को भी बताई। लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। मां ने मुझे किसी से बताने से भी मना किया।
मुंह बोला- तो जान से मार दूंगा
पीड़िता ने आरोप लगाया कि भाई ने कहा कि अगर तुम किसी से शिकायत करती हो या फिर घर भागने की कोशिश करती हो तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा। भाई की इस दरिंदगी से तंग आकर पीड़िता ने कल्याणपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इस पूरे मामले में कल्याणपुर थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि भाई द्वारा बहन के साथ दुष्कर्म करने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
