बरेली: 23 सितंबर से होगी रुविवि की परास्नातक कक्षाओं की प्रवेश परीक्षा
बरेली,अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परास्नातक कक्षाओं की प्रवेश परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 23 से 28 सितंबर के बीच परीक्षाएं होंगी। एमएससी-गणित, बॉटनी, एलएलएम और माइक्रोबायोलॉजी की तिथियों में फेरबदल किया गया है। रुविवि कैंपस और बरेली कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। …
बरेली,अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परास्नातक कक्षाओं की प्रवेश परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 23 से 28 सितंबर के बीच परीक्षाएं होंगी। एमएससी-गणित, बॉटनी, एलएलएम और माइक्रोबायोलॉजी की तिथियों में फेरबदल किया गया है। रुविवि कैंपस और बरेली कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
आगामी 15 सितंबर तक प्रवेश पत्र जारी होने की संभावना है। रुविवि के मीडिया प्रभारी डा. अमित सिंह ने बताया कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड है। अभ्यर्थी इसे डाउनलोड कर लें।
ये हैं संशोधित परीक्षा तिथियां
23 सितंबर : एमएससी जूलॉजी, फिजिक्स, एमफिल।
24 सितंबर : एमएससी कैमिस्ट्री, बायोटेक।
25 सितंबर : एमएससी इंडस्ट्रियल कैमिस्ट्री, एमएड।
26 सितंबर : एमएससी पर्यावरण, बीएलएड।
27 सितंबर : एमएससी मैथ-बॉटनी।
28 सितंबर : एलएलएम, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी।
