VIRAL VIDEO: समंदर किनारे नजारों का लुत्फ उठा रहे थे टूरिस्ट, अचानक गिरा चट्टान का एक हिस्सा, खौफनाक मंजर देख कांप जाएगी रूह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कई बार खूबसूरत नजारे का मजा लूटना खतरनाक साबित हो सकता है। इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो को देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं। ये वायरल वीडियो इंग्लैंड का बताया जा रहा है। जहां के डोरसेट स्थित जुरासिक तट पर मौजूद गोल्डन गेटवे से ये दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आ रहा है, जिसे देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कैसे कुछ कुछ पर्यटक समंदर किनारे खड़े होकर नजारों का लुत्फ उठा रहे होते हैं, लेकिन तभी अचानक वहां कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर वहां मौजदू लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। वीडियो में आपको एक डरा देने वाली आवाज सुनाई देगी, जो यकीनन किसी के भी रोंगटे खड़े कर दे। वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, इसे वहां मौजूद किसी पर्यटक नें अपने मोबाइल में कैप्चर किया होगा। वहीं वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे 150 फीट ऊंची चट्टान का एक हिस्सा अचानक से भरभराकर गिर पड़ता है। गनीमत ये रही कि इस हादसे में लोग अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। 

बता दें इस खौफनाक मंजर का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @DorsetCouncilUK नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे लोग खुद की जान बचाकर भागते नजर आ रहे हैं। वीडियो देख चुके लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या ये हाल-फिलहाल में हुआ है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'शुक्र है कोई चपेट में नहीं आया। 

ये भी पढे़ं- घर के फर्श से निकले 3 खूंखार जीव, Video देख कांप जाएगी रूह