बाजपुर: चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना 

Amrit Vichar Network
Published By Bhupesh Kanaujia
On

बाजपुर, अमृत विचार। दोराहा पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत गांव महेशपुरा में शनिवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। 

पीड़ितों ने दोराहा चौकी में तहरीर दी है। ओमवती पत्नी कोमलचरण के घर से चोरों ने मकान की से छत पर चढ़कर सीढ़ी के रास्ते घर में प्रवेश किया। जिसके बाद चोरों ने बेग में रखी 5 हजार की नकदी चुरा ले गए। सभी घर के सदस्य कमरे मे गहरी नींद में सो रहे थे। चोरों ने इसके बाद बराबर में रह रहे केवल सिंह पुत्र चोखेलाल के मकान को निशाना बनाया। इस दौरान घर के सभी सदस्य अपने अपने कमरे में सो रहे थे। 

चोर मकान की छत से सीडी के रास्ते घर में प्रवेश कर मोबाइल ले गए। तीसरी चोरी विकास पुत्र महेंद्र सिंह के घर हुई। चोरों ने मकान की छत से सीडी के रास्ते घर में प्रवेश किया। जिसके बाद चोरों ने पूरा घर खंगाल ते हुए। जिसमें चोरों ने पर्स में रखे 6000 की नकदी,और एक मोबाइल चुराकर ले गए।

रविवार सुबह उठने के बाद चोरी की वारदात का पता चला। घटना के बाद गांव वाले दहशत में हैं। ग्रामीणों ने बताया है कि 5 दिन पूर्व ग्राम महेशपुरा निवासी शकील अहमद की दुकान से गल्ले में 2700 रुपये की चोरी हुई थी। महेशपुरा निवासी जमील के घर से भी एक मोबाइल चोरी हुआ हैं। पांचों चोरी की घटनाएं सप्ताह भर में ही हुई हैं। दोराहा चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि जांच की जा रही है। 

संबंधित समाचार