Kanpur: भारत माता की जय उद्घोष के बीच निकाली तिरंगा यात्रा, पचौरी का आह्वान कार्यकर्त्ता अपने वार्ड में लगवाये झंडा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में भारत माता की जय उद्घोष के बीच पचौरी ने निकाली तिरंगा यात्रा।

कानपुर में भारत माता की जय उद्घोष के बीच पचौरी ने तिरंगा यात्रा निकाली। घर-घर तिरंगा-2 अभियान की दमदार शुरूआत।

 कानपुर, अमृत विचार। आजादी के स्वर्णिम अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान 2.0 के तहत रविवार को शहर सांसद माननीय सत्यदेव पचौरी ने अपने वार्ड 30 नवीन नगर काकदेव में स्थित सुदामा पार्क से सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ अपने क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालकर हर-घर तिरंगा वितरित किया। इस अवसर पर सांसद पचौरी ने कहा की हम सभी भारत के स्वर्णिम अमृत महोत्सव को धूम धाम से मना रहे है, और जिसके चलते उन्होंने शहर की जनमानस से अपील करते हुए अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने का आह्वान किया है। उन्होने कहा की देश के यशस्वी

प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा व सोशल मिडिया एवं वाट्सएप पर डीपी में भीं तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया है...इसके साथ ही नगर सांसद ने शहर के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देते हुये कहा की प्रत्येक बूथ कार्यकर्त्ता भी अपने बूथ को मजबूत करते हुये हर-घर तिरंगा अभियान 2.0 को मूर्त रूप प्रदान करें।

ताकि इस अभियान के साथ-साथ आपके बूथ की मजबूती का भी परीक्षण किया जा सके। आज सायंः काल 04ः00 बजे सांसद सुदामा पार्क से हर-घर तिरंगा अभियान 2.0 कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ जिसमे सैंकड़ो कार्यकर्ताओ ने जोशीले अंदाज में शिरकत की। अभियान सुदामा पार्क नवीन नगर काकादेव से शुरू होकर, नीर झीर चौराहा होते हुए, ओम पुरवा चौराहा घूमकर सांसद कैम्प कार्यालय पर समापन हुआ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, महामंत्री अनुपम मिश्रा, संतोष शुक्ला, डॉ. शैलेन्द्र दीक्षित अधिवक्ता मनोज सिंह, संजय सिंह, अरविंद सिंह, अरूण पाल, भाजपा रेलवे बोर्ड सदस्य विजय मिश्रा, सुमित पावा, मनीष बाजपेई, अरविंद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुमित सरोज, पार्षद पवन पाण्डेय, नीरज गुप्ता, मंजू कुशवाहा, नीरज बाजपेई, जितेन्द्र गाँधी, राघवेन्द्र, रंजीता पाठक, सीमा सिंह अविनाश पाण्डेय हनुमान पाण्डेय, अनिल शुक्ला प्रियांक पचौरी पूनम बाजपेई, बाला जी,  डॉ सुशील श्रीवास्तव, दीपक शुक्ला, अभय मिश्रा, हरीनाथ गुप्ता आदि सैकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद रहें।

संबंधित समाचार