बरेली: आईटीबीपी के जवान समेत 167 कोरोना पॉजिटिव
बरेली,अमृत विचार। जिले में मंगलवार को आईटीबीपी के जवान समेत 167 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमओ डा.वीके शुक्ल ने बताया कि जिलाधिकारी की मां का पहले एंटीजेन टेस्ट कराया गया था। जिसमें वह पॉजिटिव आईं। इसके बाद आरटीपीसीआर के लिए सैंपल लिया गया, उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा सीएमओ डा. विनीत …
बरेली,अमृत विचार। जिले में मंगलवार को आईटीबीपी के जवान समेत 167 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमओ डा.वीके शुक्ल ने बताया कि जिलाधिकारी की मां का पहले एंटीजेन टेस्ट कराया गया था। जिसमें वह पॉजिटिव आईं। इसके बाद आरटीपीसीआर के लिए सैंपल लिया गया, उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा सीएमओ डा. विनीत शुक्ल ने भी अपनी जांच कराई थी। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
मंगलवार को आई रिपोर्ट में शिवस्टेट नगर, मिलेट्री अस्पताल, बिथरी, मधुली, लोधीनगर, उनासी, राजेंद्रनगर, शहामतगंज, महानगर, डेलापीर में दो लोग, नकटिया में पांच लोग पाजिटिव आए। इसके अलावा आईटीबीपी, पडरी, खजुरिया, पीपलसाना चौधरी, खेड़ा, तखतपुर, सुभाषनगर, अधकटा, लाइनपार पडेरा रोड, बक्सरिया, भगवानपुर, बीडीए कालोनी, नवादा शेखान, जकीरा, केशरपुर, भमोरा, भोजीपुरा थाने का पुलिसकर्मी, मुंशीनगर, बिहार कला, राजनगर, ग्रीनपार्क, सिविल लाइंस, बांके की छावनी, गांधीनगर, वीरसावरकरनगर, डीएम कमांड आफिस, लेबर कालोनी सीबीगंज, राजेंद्रनगर गुलमोहर पार्क, कुंडरिया खुर्द, नूरपुर, चनेहटी, बारीनगला, शास्त्रीनगर, जवाहरनगर, जेएलए क्वारंटीन सेंटर, ख्वाजा कुतुब, गायत्रीनगर, उत्सव पार्ट वन, डिओसास, पर्सनल लाइंस आफ 18 ग्रांडियर्स के दो लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही अर्शाना रेजीडेंसी, तपेश्वरनाथ मंदिर के पास, भमोरा के गांव निटोई के 5 लोग, माडल टाउन, बिशारतगंज, ब्रह्मदेवथान में भी एक-एक संक्रमित मिले हैं।
सीएचसी बहेड़ी पर कई मिले पॉजिटिव
सीएचसी बहेड़ी में 5 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। कोविड-19 एल-2 अस्पताल में 18 सैंपल की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी की तीसरी रिपोर्ट भी संक्रमित मिली है। सीएचसी फतेहगंज पश्चिमी, मझगवां का स्वास्थ्यकर्मी पाजिटिव आया है। राजेंद्रनगर के एक डाक्टर संक्रमित हो गए हैं।
कोविड एल-2 अस्पताल में 20 संक्रमित
शहर के बाहर निजी मेडिकल कालेज और कोविड एल-2 अस्पताल में कोरोना मरीजों के उपचार में लगे स्वास्थ्यकर्मियों का संक्रमित होने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को यहां पर 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को अस्पताल प्रबंधन की ओर से वहीं पर आईसोलेट कर दिया गया है।
