Ganesh Chaturthi 2023: कब है गणेश चतुर्थी? जानिए सही डेट और महत्व

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

Ganesh Chaturthi 2023 Date। भक्तों को पूरे वर्ष गणेश चतुर्थी का इंतजार रहता है। भक्त महीनों पहले से इसकी तैयारी शुरु कर देते हैं। गणेश चतुर्थी देश भर में भव्य रूप से मनाई जाती है। लेकिन महाराष्ट्र में गणेश उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। तो आइए जानते हैं कि गौरी पुत्र गणेश को 2023 में किस दिन स्वागत किया जाएगा।

गणेश चतुर्थी कब मनाया जाएगा?
हिंदू पंचाग के अनुसार, इस वर्ष 19 सितंबर 2023 से गणेश चतुर्थी शुरू होगी। 28 सितंबर 2023 को वहीं बप्पा का विसर्जन होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणेश भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को जन्मे थे। भक्तगण गणेश उत्सव के दौरान बप्पा की मूर्ति बनाते हैं और पूरे दौरान विधि-विधान से उनकी पूजा करते हैं। 

गणेश चतुर्थी की मान्यता
भगवान गणेश को ज्ञान और धन का देवता मानते हैं। यही कारण है कि गौरी पुत्र गणेश की विधिवत पूजा करने से घर में हर मंगल है। साथ ही शुभ कार्यों में आने वाले सभी अवरोध दूर हो जाते हैं। मान्यता है कि जो भी भक्त गणेश चतुर्थी पर सच्चे मन से मंगल मूर्ति गणेश की उपासना करता है, उसे कभी कोई कमी नहीं होती। साथ ही घर धन, सुख और सौभाग्य से भर जाता है।  शास्त्रों में गणेशजी की पूजा सबसे पहले की जाती है। गणपति की आरती सबसे पहले की जाती है। गणेश जी की पूजा करने से सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

(नोट: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। अमृत विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

ये भी पढ़ें- Sawan 2023: सोमवार को है मासिक शिवरात्रि, बन रहा शुभ संयोग, इस मुहूर्त में करें महादेव की पूजा, मिलेगा शुभ फल!

संबंधित समाचार